Monday, March 31, 2025

Lok Sabha Elections 2024: कभी कैलाश विजयवर्गीय को देते थे गाली, अब भाजपा में शामिल होकर छुए पैर

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस (MP Congress)  के बड़े नेता भोपाल से पूर्व सांसद सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने कई नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।  इन सभी नामों में एक नाम है कांग्रेस नेता और पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का है, जिनको लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। 

इंदौर के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला कैलाश विजयवर्गी के धुर विरोधी नेता के रूप में जाने जाते थे।  वो कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ आए दिन विवादित बयाने देते रहते थे।  संजय शुक्ला ने विजयवर्गीय को गुंडा बताया था।  गंदी-गंदी गालियां दी थीं, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, लड़की छेड़ने वाला मवाली तक डाला था।  आज वही संजय शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए हैं।  इतना ही नहीं उन्होंने सदस्यता लेते वक्त कैलाश विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्तवाद लिया।  मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि संजय शुक्ला कांग्रेस के धनी नेताओं में शामिल थे।  संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला की गिनती इंदौर में के दिग्गज  भाजपा नेताओं और संगठन को मजबूत बनाने वालों में होती है।  90 के दशक में संजय शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।  तब प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी।  वे पहली बार सुदामा नगर वार्ड से कांग्रेस के पार्षद बने थे। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles