भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी ने लिया हिस्सा, रॉबर्ट वाड्रा और बेटे ने भी मिलाया कदम से कदम

भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी ने लिया हिस्सा, रॉबर्ट वाड्रा और बेटे ने भी मिलाया कदम से कदम

bharat jodi yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त मध्य प्रदेश में  चल रही है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  के साथ उनकी बहन और यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पदयात्रा में हिस्सा लिया हैं। आज प्रियंका गांधी इस यात्रा में हिस्सा लीं। उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान वाड्रा भी मौजूद हैं। भारत जोड़ो यात्रा छह दक्षिणी और पश्चिमी प्रांतों से होते हुए भारतीय जनता पार्टी  शासित एमपी में प्रवेश कर गई है।

इससे पूर्व सोनिया गांधी 1 दिन के लिए इस यात्रा में प्रतिभाग की थीं। प्रियंका जो यूपी कांग्रेस की महासचिव हैं, बुधवार यानी बीते कल इंदौर पहुंचीं और वृहस्पतिवार तड़के राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुईं। सफेद सलवार कमीज और भूरे रंग का पफर कोट पहने, यह पहली बार है जब उन्हें यात्रा में प्रतिभाग करते हुए देखा गया है। कांग्रेस ने दोनों की फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘कदम मजबूत होंगे, जब हम साथ चलेंगे।’

महाराष्ट्र फेज पूरा करने के पश्चात बुधवार यानी बीते कल एमपी में प्रवेश करने वाली यात्रा राजस्थान जाने से पूर्व मध्य प्रदेश में 380 किमी की दूरी तय करेगी। हाथ में तिरंगा झंडा लिए बड़ी तादाद में लोग महाराष्ट्र से एमपी में प्रवेश करते ही बोडरली गांव पहुंचे।