छठे चरण की अधिसूचना जारी, दिल्ली हरियाणा सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर होगा मतदान

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनावों के छठे चरण की अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में हरियाणा और दिल्ली की सभी सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। नामांकन की समीक्षा 24 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अप्रैल और मतदान 12 मई को होगा। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी 10 सीटों, झारखंड की चार, मध्यप्रदेश की आठ, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ, दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सभी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा जो ज्यादातर सीटों में शाम छह बजे तक चलेगा। कुछ सीटों पर मतदान शाम चार बजे तक रहेगा।

छठवें चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा वह इस प्रकार हैं-

बिहार की पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, वाल्मीकि नगर, महाराजगंज, पश्चिमी चंपारण। हरियाणा की अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़, हिसार। झारखंड की धनबाद, सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरीडीह। मध्यप्रदेश की गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल। उत्तर प्रदेश की फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही, मछलीशहर। पश्चिम बंगाल की झारग्राम, मेदिनीपुर, तामलुक, कांति, घाटल, विष्णुपुर, पूर्णिया, बांकुरा। दिल्ली की पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली।

Previous articleपांचवे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी, अब तक 179 नामांकन दाखिल
Next articleभारत के लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान भी वोट डालेगा!