पंजाब पुलिस पर बग्गा के किडनैपिंग का केस हुआ दर्ज़ , हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को रोका

आज भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही तभी हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया। दरअसल बग्गा पर सीएम केजरीवाल को विवादित बयान देने का आरोप है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज किया, उसके बाद बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जाते वक्त हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पंजाब पुलिस को रोक दिया है।हरियाणा पुलिस ने बयान जारी किया है कि दिल्ली पुलिस के कहने पर उन्होने गाड़ी रोकी हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने इनके द्वारा दिए गए बयान की सारी की जानकारी इकट्ठा किया हैं। इनका ट्विटर एकाउंट फेसबुक एकाउंट देखो तो उसमें साफ दिखाई देता है कि ये अभद्र भाषा, जहरीली भाषण और नफरत फैलानी वाली भाषा का प्रयोग करते हैं।

सौरव भारद्वाज ने कहा कि बग्गा ने 2011 में SC परिसर में एक वकील को जूतों से पीटा था। इसके बाद 2011 में रामलीला मैदान में PFI के कार्यक्रम में हंगामा किया था। 2014 तिलकनगर में घर मे घुसकर हमला करने की FIR है।

पंजाब पुलिस लगागतर बग्गा के घर गई। जिसके बाद पुलिस ने इन्हे अरेस्ट किया है। ऐसा माना जा रहा है, पंजाब पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है बग्गा अरेस्ट रोकवान के लिए हाई कोर्ट तक गए लेकिन रोकवा नही पाए। सौरभ ने बीजेपी के आरोप पर कहा कि बीजेपी का आरोप गलत है क्योंकि बीजेपी स्टेट मशीनरी का गलत इस्तेमाल करती आई है ये आम बात है।

इधर दिल्ली बीजेपी ने बग्गा की गिरफ्तारी का विरोध किया है। इसी बीच कपिल मिश्रा ने कहा, ‘तेजिंदर पाल बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान उनके घर से गिरफ्तार करके ले गए। लेकिन बग्गा ऐसी हरकतों से डरने वाले नहीं हैं।

Previous articleजोधपुर जल रहा हैं, और राहुल गांधी क्लब में अपनी भारत विरोधी महिला मित्र के साथ जश्न मनाते दिखे नेपाल
Next articleतमिलनाडू के राज्यपाल आरएन रवि ने कहा पीएफआई को शरण दे रही राजनीति संगठने