Wednesday, April 2, 2025

मां और पति के साथ सिगरेट का कश लगाते हुए नजर आईं प्रियंका, यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी बहोत नाम बनाया हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की हर एक गतिविधि पर लोगों की नजर रहती है। कुछ हेटर्स ऐसे हैं जिन्हे एक्ट्रेस को ट्रोल करने के लिए बस एक बहाना चहिए।

बॉलीवुड की एक्ट्रेस, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपनी फैमिली के साथ 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शादी के बाद प्रियंका का यह पहला जन्मदिन था। प्रियंका के इस बर्थडे को खास बनाने के लिए पति निक जोनस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच प्रियंका चोपड़ा अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी हैं।

वजह है सोशल मीडिया पर उनका ट्रोल होना। दरअसल प्रियंका के पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में प्रियंका सिगरेट के कश लगा रही हैं वहीं इसमें उनकी मां मधु और पति भी पूरा साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सामने आईं उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

यूजर्स प्रियंका से सवाल कर रहे हैं कि दीवाली में पटाखे जलाने पर तो वो अस्थमा का हवाला देती हैं लेकिन पति के साथ सिगरेट पीते हुए क्या उन्हें अपनी बीमारी याद नहीं आ रही है। वहीं कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि तुम भारतीय संस्कृति भूल गई हो मां के सामने सिगरेट पीते हुए तुम्हें शर्म नहीं आती।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह वही प्रियंका चोपड़ा हैं जो हर साल पटाखों के धुएं पर ज्ञान देती हैं। एक ने लिखा- आप अस्थमा की दवाई ले रही हैं क्या? एक ने लिखा- कैसा दोहरा रवैया है तुम्हारा।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles