कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता को फाजिल्का के जलालाबाद में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS Act, 1985) अधिनियम के तहत दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैरा ने दी। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई है।

पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह एक ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाही करते हुए भुलत्थ विधायक और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सुखपाल सिंह के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। उन्हें जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी की जानकारी खुद सुखपाल ने दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है। उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। खैरा के फेसबुक लाइव वीडियो में उन्हें पुलिस कर्मियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है।
Previous articleJio का ये नया सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, पूरे साल अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा का मिलेगा लाभ
Next articleखालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को दी धमकी, कहा – ‘देश में वर्ल्ड कप नहीं आतंक कप की शुरूआत होगी’