डिंपल यादव और उनकी बेटी पर अभद्र कमेंट करने वाली BJP नेता की बुरी हार

डिंपल यादव और उनकी बेटी पर अभद्र कमेंट करने वाली BJP नेता की बुरी हार
यूपी निकाय चुनाव का रिजल्ट जारी हो चुका है। निकाय चुनाव में बीजेपी ने ऋचा राजपूत को औरैया की अटसु नगर पंचायत सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया था। यह वही ऋचा राजपूत हैं, जिसने डिंपल यादव पर अभद्र ट्वीट को लेकर चर्चा में आई थीं। ऋचा को चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा है।
राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो शायद ऋचा राजपूत का यह अंदाज औरैया की जनता को पसंद नहीं आया। इस वजह से उन्हें पंचायत चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। ऋचा को निर्दलीय उम्मीदवार इंदु गुप्ता ने अटसू नगर पंचायत में हराया है।
ऋचा राजपूत ने अपनी हार स्वीकार करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “अटसू की जनता ने जो फैसला किया वो स्वीकार करती हूं, मेरे लिए ये चुनाव अनुभव और प्यार से भरा हुआ था। मैं हमेशा अटसू की जनता की आभारी रहूंगी पद या बिना पद आपके लिए काम करती रहूंगी। मुझे पूरा भरोसा है ईश्वर ने मुझे किसी और बड़े कार्य के लिए चुना होगा।”