RJD विधायक का दावा- होली के बाद तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

RJD विधायक का दावा- होली के बाद तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.RJD विधायक विजय मंडल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि होली के बाद बिहार में सत्ता के नेतृत्व में बदलाव होने वाला है। उपेंद्र यादव के JDU छोड़ने के बाद RJD विधायक विजय मंडल ने बड़ा दावा किया है, जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद की चर्चाएं तेज हो गई है। 

दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक विजय मंडल ने दावा करते हुए कहा है कि अगले महीने होली के बाद बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जिनको खुद नीतीश कुमार सत्ता सौंप देगे। इस दावे के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

हालांकि जनता दल यू (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह ने RJD विधायक के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अभी ऐसा कोई भी फैसला नहीं हुआ है। अभी बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं है, इसलिए ये फैसला अभी नहीं हो सकता है। 2025 में इस पर फैसला होगा।
 
इन बातों के सामने आने के बाद JDU अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर कहा कि मेरे और नीतीश कुमार के बयान में किसी भी प्रकार का विरोधाभाष नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह चुके हैं कि 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि गठबंधन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक ही करेंगे।

 

 
Previous articleदीप्ति शर्मा T-20 में 100 विकेट चटकाने वाली पहली इंडियन वूमेन प्लेयर, पूरा देश कर रहा तारीफ
Next articleमहिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 114 रन से चटाई धूल, रचा इतिहास