पत्नी प्रियंका के सक्रिय राजनीति में डेब्यू पर पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि…

प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रिय होने की खबर से कांग्रेस के सारे कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. इधर, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी उन्हें बधाई और कहा कि वो हमेशा उनका साथ हैं.

चुनाव से पहले राहुल का मास्टरस्ट्रोक, प्रियंका गांधी को बनाया कांग्रेस महासचिव

बधाई पी- रॉबर्ड वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि बधाई पी (प्रिंयका). जिंदगी के हर मोड़ पर आपके साथ खड़ा हूं.अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करिये. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपते हुए कांग्रेस का महासचिव बनाया.

Congratulations P… always by your side in every phase of your life. Give it your best. 😊👍

Posted by Robert Vadra on Tuesday, January 22, 2019

‘प्रियंका गांधी आयी है, नयी रोशनी लायी है

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी हमेशा कांग्रेस की स्टार प्रचार के तौर पर ही नजर आई हैं. ऐसे में उनके सक्रिय राजनीति में कदम रखने से कांग्रेस के कार्यकर्ता, प्रियंका गांधी को एक गेम चेंजर के तौर पर मान रहे हैं. उनके महिसचिव नियुक्त होने के ऐलान के बाद कांग्रेसियों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है. प्रियंका का नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई. कार्यकर्ताओं ने ‘प्रियंका गांधी आयी है, नयी रोशनी लायी है’ के नारे लगाने शुरु कर दिए.

ब्रह्मास्त्र तो चला दिया है मगर अपना सब कुछ दांव पर भी लगा दिया है कांग्रेस ने

जानकारी हो कि राहुल गांधी का ये कदम एक मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है और ये कदम उस वक्त उठाया गया जब राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर हैं. यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को दरकिनार कर दिया था और इधर बिहार गठबंधन में आरजेडी के साथ कांग्रेस की सीटों का पेंच फंसा हुआ था.

इसके बाद कांग्रेस के सामने लोकसभा चुनाव एक चुनौती की तरह था. गठबंधन से आउट होने के बाद कांग्रेस ने यूपी के सम्पूर्ण 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या वाकई प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए एक गेम चेंजर साबित हो पाएंगी?

Previous articleसकट चतुर्थी 2019: इस दिन रखा जाएगा सकट माता का ये व्रत, जानिए विधि
Next articleमाधुरी दीक्षित 51 साल की उम्र में भी अपने खूबसूरत अंदाज से सबकाे देती है मात