पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव, स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर ने कही ये बात

mulayam

राजसत्ता एक्सप्रेस। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें लखनऊ के मेंदांता अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट दर्द था।

अब उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और भाई शिवपाल सिंह यादव मौजूद हैं। दोपहर में अखिलेश यादव भी उनका हालचाल लेने पहुंचे थे। डॉक्टरों का कहना है कि मुलायम सिंह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें रात तक डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

आंध्रप्रदेश गैस कांड: फैक्ट्री से निकली घातक गैस से 10 मिनट के अंदर हो सकती है मौत, जानें इस गैस के बारे में सबकुछ

मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि उन्हें तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की दिक्कत हो रही थी। इस वजह से उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंडोस्कोपी के जरिए उनका इलाज किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। अपनी बढ़ती उम्र की वजह से मुलायम सिंह यादव वजह से आने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। पहले भी कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है और इलाज के बाद वो घर भेज दिए गए हैं।

Read More:

VIDEO: लाशों के बीच इलाज करा रहे कोरोना के मरीज, भयावह वीडियो हुआ वायरल

Previous article”रामायण-महाभारत” देखकर बच्चे चला रहे हैं तीर कमान…एक दर्जन बच्चों की गई आंख की रोशनी…ये रिपोर्ट पढ़ें
Next articleशराब खरीदने के लिए अब लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, केजरीवाल सरकार ने निकाला ये तरीका