वक्री शनि इन राशियों के लिए खोलेंगे धन के बंद द्वार

वक्री शनि इन राशियों के लिए खोलेंगे धन के बंद द्वार
ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शनि देव 17 जून 2023 को रात 10.48 बजे अपनी राशि कुंभ में वक्री होंगे। यहां ये 04 नवबंर 2023 सुबह 09:15 तक ऐसी ही स्थिति में गति करेंगे। इसके बाद फिर से ये कुंभ राशि में ही मार्गी होंगे। इससे इन राशियों के भाग्य खुलेंगे।
ज्योतिषियों के अनुसार शनि देव सिंह राशि से सप्तम भाग में वक्री होने जा रहे हैं। इससे सिंह राशि में शश राजयोग का निर्माण होगा, जिसका शुभ प्रभाव जातक को धनलाभ कराएगा। शनि के वक्री होने के बाद इस राशि के लोगों के सितारे चमकेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध में भी मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन भी सुखी होगी।
ज्योतिषियों के अनुसार शनि 17 जून को मकर राशि से धनभाव में ही वक्री होंगे, जिससे इस राशि के जातक के लिए धन के कई नए स्त्रोत मिलेंगे, परिणाम स्वरूप बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। इस समय मकर राशि के जातकों के संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। इस समय धनलाभ भी होगा। इसके कारण आपकी सुख-सुविधा बढ़ेगी। शनि की कृपा से मान सम्मान मिलेगा।
शनि 17 जून को मिथुन राशि से नौवें भाग में वक्री होंगे। इस इस राशि के जातक के सभी लंबित कार्य इस अवधि में पूरे होंगे। शनि वक्री अवधि में मिथुन राशि के जातक के विदेश जाने का योग भी बन सकता है, जो लोग नौकरीपेशे में हैं, उनकी वेतनवृद्धि या पदोन्नति हो सकती है। शनि व्रकी होकर मिथुन राशि वालों के करियर में भी चार-चांद लगाएंगे, जिससे इनको लंबे समय तक धनलाभ होगा।
Previous articleक्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री स्ट्रीमिंग कर सकेंगे वर्ल्ड कप और एशिया कप
Next articleधरती की गर्भ में भी मौजूद हैं एवरेस्ट से तीन से चार गुना विशाल पहाड़