छठे चरण का प्रचार थमा, कल पड़ेंगे वोट

प्रियंका गांधी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार थम गया। छठे चरण में 12 मई को सात राज्यों में लोकसभा की 59 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में चार मुख्यमंत्री और कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गज अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भोपाल सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा सोनीपत सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भू¨पदर सिंह हुड्डा कांग्रेस के टिकट पर और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार, मध्य प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, दिल्ली की सभी सात और झारखंड की चार सीटों पर मत डाले जाने हैं। कुल 1,13,167 मतदान केंद्रों पर 10,17,82,472 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 5,42,60,965 पुरु ष, 4,75,18,226 महिलाएं और 3,281 किन्नर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस चरण के स्टार प्रचारकों में प्रमुख रहीं।

नेपाल में मीडिया पर अंकुश लगाने को लेकर विधेयक पेश

उन्होंने रैलियों और रोड शो के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने का भरपूर प्रयास किया। राजनीतिक तथा निजी आरोप-प्रत्यारोप भी खूब लगाये गये। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से, डा. हर्षवर्धन दिल्ली के चाँदनी चौक से, राधामोहन सिंह बिहार के पूर्वी चम्पारण से, नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना और राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा के गुड़गांव सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान हैं।

छठे चरण के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह को, भाजपा के मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित को, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ से अखिलेश यादव को और कांग्रेस के जेपी अग्रवाल डॉ. हर्षवर्धन को चांदनी चौक सीट पर टक्कर दे रहे हैं। ज्योतिरादित्यसिंधिया गुना से, कीर्ति आजाद धनबाद से, पूर्व मुक्केबाज बिजेंदर दक्षिणी दिल्ली से, कुमारी शैलजा अम्बाला से, अजय माकन नई दिल्ली से और अर¨वदर सिंह लवली पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार है।

Previous articleनेपाल में मीडिया पर अंकुश लगाने को लेकर विधेयक पेश
Next articleभाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान