सहारनपुर से 75 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद, STF ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर से 75 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद, STF दो तस्करों को किया गिरफ्तार

मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स और सहारनपुर पुलिस टीम ने अन्तर्राजीय स्मैक तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को अरेस्ट किया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और लगभग 700 ग्राम स्मैक मिली है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस स्मैक की बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपये तक है। ये दोनों यहां सहारनपुर में स्मैक की डिलीवरी करने के लिए पहुंचे थे।

सहारनपुर में बड़ी तादाद में नौजवान नशा कर रहे हैं। यहां युवा अपने घर का सामान और गहने तक चोरी करके नशा कर रहे हैं। नशा तस्करों पर लाखों रुपया हर रोज उड़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सहारनपुर पुलिस और STF सर्विलांस पर काम कर रही थी। इसी वर्किंग के आधार पर दो लड़कों  को अरेस्ट किया गया है।

STF की एक टीम नशीले पदार्थों के सौदागरों का पीछा कर रही थी। इनपुट मिला था कि मुरादाबाद से दो तस्कर चले हैं जो सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र पहुंचेंगे। इसी आधार पर पुलिस टीम ने स्विफ्ट कार में आ रहे इन दोनों तस्करों को घेर लिया। कार में सवार दोनों लड़कों ने अपने नाम तालिब और इसरार बताए। दोनों मिर्जापुर कस्बे के रहने वाले हैं।

Previous articleUttarakhand News: मंत्री गणेश जोशी ने दिया विवादित बयान, इंदिरा और राजीव गांधी की हत्या को बताया दुर्घटना
Next articleइंडिया-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच आज, पृथ्वी की हो सकती है इंट्री, जानें संभावित प्लेइंग 11