Thursday, April 3, 2025

CWC की बैठक में सोनिया गांधी बनी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

CWC की बैठक के बाद सोनिया गांधी  को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बना दिया गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक लगभग 12 घंटे तक चली उसके बाद ये फैसला लिया गया है। CWC की बैठक में राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने की अपील की गई, लेकिन राहुल गांधी ने इसके लिए साफ मना कर दिया। फिर पांच समितियां बनाईं गईं और दोबारा रात करीब 8:30 बजे CWC की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। राहुल गांधी के इस्तीफ़े के बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद खाली था और पार्टी ने एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद नेता सोनिया गांधी पर भरोसा जताया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles