सपा प्रमुख ने प्रारम्भ की ‘विजय यात्रा’, BJP बोली- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं

सपा प्रमुख ने प्रारम्भ  की ‘विजय यात्रा’, BJP  बोली- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022  के ऐलान से पूर्व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज से अपनी विजय यात्रा का आगाज कर दिए है.  यूपी के कानपुर से सपा  की विजय यात्रा का शुभारम्भ किया गया है. सपा की रथ यात्रा उत्तर प्रदेश  के शहरी क्षेत्रों  के साथ-साथ गांवों में भी जाएगी. आज विजय रथ यात्रा के प्रथम चरण में अखिलेश यादव कानपुर के साथ हमीरपुर तक लोगों का भी हालचाल लेंगे.
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि ”BJP  ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं. कानपुर बड़ा शहर है. यहां कारोबार, रोजगार है. कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है. BJP  की केंद्र और उत्तर प्रदेश  सरकार ने किसानों के साथ छल  किया, रोजगार छीने हैं, महंगाई बढ़ी है.”
सपा मुखिया ने जहां कानपुर से विजय यात्रा प्रारम्भ की  है, वहीं उनके चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मथुरा से सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुभारम्भ किये है. शिवपाल यादव ने वृंदावन के मंदिर में बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने के बाद शंख बजाकर सामाजिक परिवर्तन यात्रा का शुभारम्भ किये। .
भारतीय जनता पार्टी ने कहा की सपा मुखिया मुंगेरी लाला के हसीन सपने देख रहे है। 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश उत्तर प्रदेश  चुनाव से पूर्व  समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन BJP का कहना है कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं.यूपी  सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जब परिवार ही एक नहीं है और उसी के भीतर  विभाजन है तो समाजवादी पार्टी के लोग विभाजन की राजनीति ही करेंगे. उनका चाल चरित्र चेहरा तो परिवार से ही दिखता है. बेटे जान ने चाचा जान और अब्बू जान का क्या हश्र किया है वो आपके सामने है.