SP National Conference: लगातार तीसरी बार अखिलेश यादव निर्विरोध चुने गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,बीजेपी पर जमकर बरसे

SP National Conference: लगातार तीसरी बार अखिलेश यादवतीसरीके

SP National Conference:  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव एक बार फिर सर्वसम्मति से SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। सम्मेलन में उनके खिलाफ कोई दावेदार नही था । वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के अकेले कैंडिडेट थे। सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में राम गोपाल यादव ने अखिलेश यादव के नाम का ऐलान किया। अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए।

अखिलेश यादव के अध्यक्ष बनते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मानना शुरू कर दिया। और बधाइयों का दौर प्रारंभ हो गया। प्रदेश  अधिवेशन के पश्चात वृहस्पतिवार यानी 29 सितंबर को सपा का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन रमाबाई मैदान में हो रहा है। अब जबकि समाजवादी पार्टी की बागडोर एक बार फिर अखिलेश यादव के हाथों में है तो इस सम्मेलन में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाई जाएगी। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने इलेक्शन ऑफिसर के तौर पर यह चुनाव संपन्न कराया।

नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे । उन्होंने कहाकि, BJP झूठ बोलने वाली सबसे बड़ा दल है। बीजेपी झूठ बोलकर सत्ता में आई है। ये लोग अगर सच बोलेंगे तो रसातल में चले जाएंगे। 

आने वाले वक्त में बीजेपी का सफाया होगा। आज देश के संविधान और लोकतंत्र खतरे में  है। संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवा पार्टी से सवाल किया कि, नोटबंदी से कितना कालाधन वापस आया। GST लागू कर व्यापारियों को भारी क्षति पहुचाई गई है । अखिलेश यादव ने अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहाकि, ये मात्र पद नहीं बड़ी जिम्मेदारी है।