स्वाति मालिवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल और उनके पति नवीन जयहिंद के बीच चलाक हो गया है। स्वाति मालिवाल ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी। स्वाति मालिवाल ने ट्वीट किया कि ये उनके लिए बेहद दुख की घड़ी है। सबसे दर्दनाक क्षण तब होता है जब आपकी सुखद कहानी समाप्त हो जाती है। मेरी भी खत्म हो गई है। मैने और नवीन ने तलाक ले लिया है।

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल करेंगे अमित शाह से मुलाकात

ये भी पढ़ें- पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कभी-कभी दो बेहतरीन शख्स भी साथ नहीं रह पाते हैं। वह अपने पूर्व पति को बहुत याद करेंगी। मैं हर रोज भगवान से प्रार्थना करती हूं कि हमें और इस तरह के लोगों को ऐसे दर्द से लड़ने की शक्ति दे।’ बता दें कि स्वाति मालीवाल दिल्ली में महिलाओं के लिए अक्सर अवाजा उठाती रही हैं। वहीं नवीन जयहिंद हरियाणा में आम आदमी पार्टी के न सिर्फ बड़ा नेता हैं, बल्कि हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। नवीन अन्ना आंदोलन के वक्त से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हैं।