मंगलवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होना है. उससे पहले आज एनडीए की बैठक होनी है. लेकिन इस बैठक में उपेंद्र कुशवाहा शामिल नहीं होंगे. एनडीए में सीटों के बटवारे से नाराज कुशवाहा ने मोदी कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया है.
आज शाम चार बजे एनडीए की बैठक होनी है. मंगलवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने है. माना जा रहा है 2019 के लोकसभा चुनावों के पहले यह परिणाम की स्थिति साफ कर देंगे. उससे पहले ही एनडीए से कुशवाहा का अलग होनी बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार में एनडीए के सीटों के बटवारे से नाराज है. वो लगातार 4 लोकसभा सीटों की मांग कर रहे है. लेकिन बीजेपी कुशबाहा को 2 सीट से ज्यादा देने को तैयार नहीं है. कुशवाहा एनडीए से अलग होने के बाद अब महागठबंधन में शामिल हो सकते है. आज दिल्ली में ही महागठबंधन की बैठक होनी है. इस बैठक में पहली बार आम आदमी पार्टी हिस्सा ले रही है. कुशवाहा भी इसी बैठक में शामिल हो सकेत है.
बिहार की 40 लोकसभा सीटों मे से बीजेपी और जद(यू) 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बाकी बची सीटे रामविलास पासवान की पार्टी LJP और RLSP के खाते में आएगी. वहीं बीजेपी LJP को एक राज्यसभा की सीट भी दे सकती है.कुशवाहा इसी बटवारे से नाराज है. साथ ही उन्होंने कई बार पीएम मोदी से मिलने की भी मांग करी. लेकिन उनकी प्रधानमंत्री मोदी से कोई मुलाकात नहीं हुई. इससे पहले कुशवाहा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की थी.