UPNews : पांच बार के BJP एमएलए अरविंद गिरि का दिल का दौरा पड़ने से निधन, CM योगी ने शोक जाहिर किया

UPNews : पांच बार के BJP एमएलए अरविंद गिरि का दिल का दौरा पड़ने से निधन, CM योगी ने शोक जाहिर किया

mla arvind giri: लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा से पांच बार के एमएलए अरविंद गिरि का आज हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। मिली जानकारी की माने तो, वह तड़के 5 बजे तैयार होकर अपने घर से राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हुए थे, जहां  बीच रास्ते में अटरिया के निकट उनको हार्ट अटैक आ गया। साथ उपस्थित साथियों ने उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया। विधायक के घर पर लोगों का मजमा  लगा हुआ है। हर कोई विधायक की मौत से दुःख में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ईकाई के लिए 2024 चुनाव से पूर्व अरविंद गिरि का देहांत  बड़ा झटका माना जा रहा है। अरविंद गिरि 65 वर्ष के थे। वे  लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा सीट से निरंतर पांचवीं बार विजय प्राप्त कर विधानसभा पहुंचे थे। गोला में उनके देहांत की सूचना के बाद लोगों का जुटान शुरू हो गया है। अरविंद गिरि इस क्षेत्र में खासे फेमस राजनेता थे और भारतीय जनता पार्टी का  प्रखर चेहरा माने जाते थे। हार्ट अटैक आने  के बाद उन्हें  राजधानी लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने अपनी आखरी सांस ली । जनपद में हृदय विशेषज्ञ नहीं हैं।