बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

मतदान

पटना: बिहार में पहले चरण के लोकसभा चुनाव में चार सीटों के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ मतदान जारी है। बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में हो रहे मतदान के दौरान 70़.66 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए 7,486 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पोलिंग बूथ पर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, लोगों से मत इस्तेमाल करने की अपील की

इन क्षेत्रों से कुल 44 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं जिसमें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील कुमार सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान, भूदेव चौधरी, विभा देवी जैसे दिग्गज शामिल हैं।

जातिवाद, वंशवाद और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में करें मतदान

पहले चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बलों और बिहार सैन्य बल की तैनाती की गई है। उल्लेखनीय है कि बिहार के 40 लोकसभा सीटों के लिए सभी सात चरणों में मतदान होना है। बिहार में महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

Previous articleप्रियंका की बच्चों संग सेल्फी, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Next articleइन वजहों से मध्यमवर्गीय परिवार के लिए सबसे बेस्ट है मारुति वैगन आर