यूपी के CM आवास के बाहर युवक ने खाया जहर , हालत गंभीर !

यूपी के CM आवास  के बाहर युवक ने खाया जहर , हालत गंभीर !
उत्तर प्रदेश :UP की राजधानी लखनऊ में CM आवास  के बाहर  एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की ,  युवक ने मुख्यमंत्री आवास  के बाहर जहर खाकर जान देने की कोशिश की, जिसके पश्चात  उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार , आत्महत्या करने वाले सख्स  ने अपना नाम विमलेश कुमार बताया है और वो मैनपुरी जनपद का निवासी है. युवक ने समाजवादी पार्टी  के नेता पर उसके खेत और जमीन हड़पने का  आरोप लगाया है. हालांकि, उसने नेता का नाम नहीं बताया है.

 

प्रशासन द्वारा अस्पताल में भर्ती शख्स से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सपा नेता ने उसका खेत और जमीन बेच दी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि वो डीएम, एसडीएम के पास भी गया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वह परेशान होकर दो बार मुख्यमंत्री आवास  भी गया, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।