जम्मू के पुंछ जिले में खाई में गिरी बस-11 की मौत कई घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. पुंछ जिले के मंडी में आज सुबह एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में 11 लोगों की मारे जाने की खबर है. साथ ही इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब बस पुंछ से मंडी जा रही थी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया है. हालांकि, फिलहाल घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अब तक अस्पताल में 6 घायलों को भर्ती कराया गया है.