जल्द लांच होगा Xiaomi का पॉप-अप सेल्फी स्मार्टफोन , जानिए फीचर्स और कीमत

स्मार्टफोन

नई दिल्ली: इंटरनेट डेस्क।इन दिनों बाजार में पॉप-सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन जबरदस्त धूम मचा रहे हैं और इसी कारण सभी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन यह कैमरा उपलब्ध करवा रही है। हाल ही में चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने भी पॉप-सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन को लांच करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपने इस फोन के बारे माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट weibo पर एक वीडियो डाला है। इस फोन के टीजर को फिल्म Avengers: Endgame के ट्रेलर के साथ टीज किया है।

Xiaomi ने इस साल में अपने सबसे दमदार फोन Redmi 7, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को लांच करके ग्राहकों का दिल जीत लिया है। भारतीय बाजार में Xiaomi के फोन को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और इसी वजह से कंपनी ने पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Redmi सीरीज के साथ उतारने का फैसला किया है। Redmi के आधिकारिक पेज से इस वीडियो को weibo पर टीज किया गया है और इसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं की यह फोन जल्द ही बाजार में लांच होने वलाा है।

इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का शुभ संयोग, जानिए सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Xiaomi के नए टीज हुए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है की इसमें नॉच लेस डिस्प्ले और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी मिल सकता है। इसके साथ इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी भी मिलेगी। कंपनी ने अभी तक इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।