कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रेसिडेंट मुर्मू पर किया अशोभनीय ट्वीट,बीजेपी गरमाई, महिला आयोग ने तलब किया नोटिस

कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रेसिडेंट मुर्मू पर किया अशोभनीय ट्वीट,बीजेपी गरमाई, महिला आयोग ने तलब किया नोटिस

कांग्रेस नेता अधीर रंजन के पश्चात अब कांग्रेस नेता उदित राज ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी कर हंगामा खड़ा कर दिया है। उन्होंने प्रेसिडेंट पर कई कथित आरोप लगाए हैं। उदित राज की इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उदित राज ने जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया वह चिंताजनक है। कांग्रेस के पहले नेता ने ऐसा नहीं किया है बल्कि इससे पहले भी कई लोग कर चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उदित राज को नोटिस भेजकर क्षमा मांगने के लिए कहा है।

दरअसल, कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रपति कहती हैं 70 प्रतिशत लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता चलेगा। इसी ट्वीट में उदित राज ने एक अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले।