Greater Noida में iPhone 18 Pro की लूट, ई-रिक्शा में बैठी युवती से बाइक सवारों ने फोन झपटा

Greater Noida में iPhone 18 Pro की लूट, ई-रिक्शा में बैठी युवती से बाइक सवारों ने फोन झपटा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश ई-रिक्शा में बैठी एक युवती से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना एक मूर्ति गोल चक्कर के पास की बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक, उसने नया iPhone 18 Pro महज तीन दिन पहले खरीदा था।

वारदात के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

ऑनलाइन पेमेंट के लिए निकाला था फोन

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में रहने वाली शुभी भंडारी सुबह ऑफिस जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। एक मूर्ति गोल चक्कर के पास पहुंचने पर उन्हें ई-रिक्शा चालक को ऑनलाइन पेमेंट करना था।

इसी दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन निकाला। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। आरोप है कि बदमाशों ने पहले पता पूछने के बहाने युवती का ध्यान भटकाया और फिर उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया।

फोन लेकर दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

तीन दिन पहले खरीदा था iPhone 18 Pro

पीड़िता के पति साकेत गुप्ता के मुताबिक, उनकी पत्नी ने iPhone 18 Pro सिर्फ तीन दिन पहले ही खरीदा था। घटना के बाद उन्होंने इलाके में सुबह के समय पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठाए।

उनका कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस तरह की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है और सुबह के समय प्रमुख सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी कम दिखाई देती है।

फोन देखते ही बदमाशों ने पूछा- नया iPhone है?

पीड़िता के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने पहले उनसे रास्ते का पता पूछा। इसी दौरान उनकी नजर मोबाइल फोन पर पड़ी। उन्होंने फोन के बारे में पूछा कि क्या यह नया iPhone 18 Pro है।

युवती के हां कहने के बाद आरोपियों ने अचानक उनके हाथ से फोन झपटा और बाइक से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के अनुसार, पीड़िता के पिता की ओर से ऑनलाइन FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और दूसरे उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।