यहां पर स्टेटस ‎सिंबल के ‎लिए 6440 किलोमीटर दूर से मंगाते हैं पिज्जा, फ्लाइट से होती है डिलीवरी

पिज्जा

लंदन: कई बार स्टेटस ‎सिम्बल के ‎लिए भी महंगी और लग्जरी चीजें खरीदी जाती हैं। तो वहीं खानपान की बात की जाये तो आज के समय में खान-पान में तरीकों में बेहद बदलाव आ गय़ा है। लोगों में फास्ट फूड का चलन इतना बढ़ गया है कि वे इसके बिना रहने की सोच भी नहीं सकते। वहीं बात अगर पिज्जा की हो तो इसके दीवाने तो पूरी दुनिया में इस कद्र बढ़ गए हैं कि वे इसे खाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं।

वैसे तो पिज्जा अब लगभग हर देश में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसके बावजूद एक देश ऐसा भी है, जहां के अमीर लोग दूसरे देश से पिज्जा मंगाते हैं। इनकी डिलीवरी फ्लाइट के जरिए की जाती है। इस देश का नाम है नाइजीरिया। यहां के कृषि मंत्री ओदू ओगबेह ने दावा किया है कि नाइजीरिया के अमीर लोग स्टेटस सिंबल दिखाने के लिए 6440 किलोमीटर दूर लंदन से पिज्जा मंगाते हैं।

दंतेवाड़ा में भाजपा विधायक के काफिले पर हमला, पढ़िए अब तक हुए बड़े नक्सली हमलों पर पर एक नज़र

उनके मुताबिक लोग रात में पिज्जा ऑर्डर करते हैं और इसे सुबह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट नाइजीरिया लेकर आती है।मंत्री ने इस बात का खुलासा नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में सीनेट एग्रीकल्चर कमिटी की बैठक में किया है। उन्होंने बताया कि नाइजीरिया चूंकि ज्यादातर चीजों का आयात दूसरे देशों से ही करता है, लेकिन अमीरों का यह ट्रेंड सही नहीं है। ओदू ओगबेह ने उन लोगों की कड़ी आलोचना की, जो अपना स्टेटस सिंबल दिखाने के लिए चावल से लेकर पिज्जा और टमाटर पेस्ट तक दूसरे देशों से आयात करके खाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है और हमें इस तरह की चीजों में कमी लाने की जरूरत है। मंत्री ओदू ओगबेह के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है, जिसपर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ‘ब्रिटिश एयरवेज ने नाइजीरिया में पिज्जा डिलीवरी कब से शुरू कर दी। क्या इसके लिए कोई एप है।

Previous articleलाल झंडे से पटा बेगूसराय, हर ओर गूंजता रहा लाल सलाम
Next articleसात घंटे जाम रहा नेशनल हाइवे , 20 किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार