यहां लगती है दुल्हनों की बाजार, हैरान कर देने वाली सच्चाई

आपने बाजार में दुल्हन की तरह सजी गुड़िया तो बिकती देखी होंगी ही लेकिन जीती जागती लड़कियों को दुल्हन की तरह सज संवर कर बिकते देखना कितना आश्चर्यजनक होगा।

जी हां, एक बाजार ऐसा भी है जहां दुल्हनें बिकती है, बोली लगती है और लोग दुल्हनों की वाजिब कीमत देकर उन्हें ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी की मां नीता की ऐसे हुई थी शादी, देखिए शादी की फोटो

यह कहानी है, यूरोप के बुलगारिया में स्टारा जागोर नामक जगह की जहां साल में 3 बार दुल्हनों से भरी बाजार सजती है। यहां लड़कियां अच्छी तरह से तैयार होकर बाजार में आती हैं। यहां लड़कियां ऐसे सज धज कर आती है जैसे शादियों में दुल्हन दिखती है.

कई पुश्तों से बुलगारिया के गरीब लोगों की ओर से यह मेला लगाया जाता है। इस मेले में लड़कियां अपने परिवार के लोगों के साथ ही आती हैं। बुलगारिया के ऐसे कई परिवार हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से अपने बेटियों की शादी इस तरह तय करते हैं। इसे यूं समझा जा सकता है जैसे कि एक पारिवारिक मिलन समारोह हो रहा है और दूल्हे वाले दहेज दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो सावधान, ऐसा करने वाले 50 लोग जा चुके हैं जेल

इस बाजार में लड़के के साथ बुजुर्ग आदमी भी आते हैं जो अपनी पसंद की लड़की से बात करते हैं। लड़की पसंद आने पर लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों को रुपए देते हैं और फिर उनकी बेटी को अपनी बहू बनाकर ले जाते हैं।

Previous articleIRCTC SCAM: लालू-राबड़ी-तेजस्वी को मिली जमानत
Next articleझारखंड में 12 IPS अधिकारियों का तबादला, मुरारी लाल मीणा बने एडीजी अभियान