भारत की न्यूक्लियर ताकत को बड़ी छलांग: कलपक्कम PFBR हुआ क्रिटिकल, पीएम मोदी बोले—ऐतिहासिक उपलब्धि

भारत की न्यूक्लियर ताकत को बड़ी छलांग: कलपक्कम PFBR हुआ क्रिटिकल, पीएम मोदी बोले—ऐतिहासिक उपलब्धि

भारत ने अपनी नागरिक परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक अहम कदम आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोमवार को बताया कि Prototype Fast Breeder Reactor (PFBR) ने तमिलनाडु के Kalpakkam में “क्रिटिकलिटी” हासिल कर ली है। यह उपलब्धि केवल तकनीकी सफलता नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा संकेत मानी जा रही है।