NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर MBBS Admission 2026 Counselling पर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) सीट मैट्रिक्स जारी कर चुका है और उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद अलग-अलग राज्यों में स्टेट कोटा काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
अगर आप स्टेट कोटा के जरिए MBBS में दाखिला लेना चाहते हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि यह प्रक्रिया कैसे काम करती है और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।
क्या है MBBS का स्टेट कोटा?
देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 85% MBBS सीटें संबंधित राज्य के स्टेट कोटा के तहत भरी जाती हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए उम्मीदवार को उस राज्य की डोमिसाइल (Domicile) या रेजिडेंसी से जुड़ी पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं। प्रत्येक राज्य अपनी अलग काउंसलिंग प्रक्रिया और नियम जारी करता है।
स्टेट कोटा से आवेदन कैसे करें?
स्टेट कोटा काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना होता है—
- संबंधित राज्य की आधिकारिक मेडिकल काउंसलिंग वेबसाइट पर जाएं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- मेरिट के अनुसार कॉलेज और कोर्स का विकल्प (Choice Filling) भरें।
- सीट आवंटन (Seat Allotment) के बाद निर्धारित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट कर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेट कोटा के लिए जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग के दौरान आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज मांगे जाते हैं—
- NEET UG 2026 Admit Card
- NEET UG 2026 Scorecard/Rank Card
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
- डोमिसाइल (Domicile) प्रमाणपत्र
- जन्म तिथि प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- श्रेणी प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS), यदि लागू हो
- PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- माइग्रेशन/ट्रांसफर सर्टिफिकेट (जहां आवश्यक हो)
- ध्यान दें: दस्तावेजों की सूची राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आवेदन से पहले संबंधित राज्य की आधिकारिक काउंसलिंग अधिसूचना जरूर पढ़ें।
MBBS में एडमिशन के तीन प्रमुख कोटे
1. ऑल इंडिया कोटा (AIQ)
- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित।
- सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 15% सीटों पर दाखिला।
- AIIMS, JIPMER और अन्य केंद्रीय संस्थानों की काउंसलिंग भी MCC कराता है।
2. स्टेट कोटा
- संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा आयोजित।
- सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 85% सीटों पर प्रवेश।
3. NRI कोटा
- मुख्य रूप से निजी मेडिकल कॉलेजों में लागू।
- NRI श्रेणी के लिए निर्धारित आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिया जाता है।
स्टेट कोटा के जरिए MBBS में प्रवेश पाने के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन, सही दस्तावेज और राज्य की पात्रता शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी राज्य काउंसलिंग अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर नियमित नजर बनाए रखें।



