केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज यानी 21 नवंबर से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शहर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने दौरे के पहले दिन राजनाथ सिंह 5वें स्किल दीक्षांत समारोह और राष्ट्रीय टॉपर्स सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं, 22 नवंबर को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (BBDU) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वह कुछ निजी कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।
बीजेपी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, रक्षा मंत्री 21 नवंबर को दोपहर 3:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से शाम 4:10 बजे अपने आवास 5 कालिदास मार्ग जाएंगे।
पहले दिन स्किल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
राजनाथ सिंह शाम 4:55 बजे अपने आवास से निकलकर 5:10 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। यहां शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक आयोजित 5वें स्किल दीक्षांत समारोह और राष्ट्रीय टॉपर्स के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह शाम 6:55 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से रवाना होंगे और 7:05 बजे अपने आवास 5 कालिदास मार्ग पहुंचेंगे। पहले दिन उनका रात्रि विश्राम लखनऊ में ही होगा।
22 नवंबर को BBDU के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा
रक्षा मंत्री के दौरे के दूसरे दिन यानी रविवार 22 नवंबर को भी कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वह सुबह 11:15 बजे अपने आवास से निकलेंगे और 11:30 बजे बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।
यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे विश्वविद्यालय से रवाना होकर 1 बजे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे वहां से निकलकर 2:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना होंगे।
देहरादून और हरिद्वार के कार्यक्रमों के बाद फिर लौटेंगे लखनऊ
देहरादून और हरिद्वार में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह रविवार शाम 6:55 बजे फिर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से शाम 7 बजे एक निजी कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।
इसके बाद शाम 7:30 बजे कार्यक्रम स्थल से निकलकर 7:40 बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। यहां वह रात में विश्राम करेंगे।
रक्षा मंत्री के इस दौरे में शैक्षणिक और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों पर खास फोकस रहेगा। लखनऊ में उनके दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई संस्थानों के दीक्षांत समारोह में उनकी मौजूदगी रहेगी।
