Shani Jayanti 2020 आज शनि जयंती, धन के लिए रात को चौराहे पर जाकर कर लें ये उपाय

[प्रीतिका मजूमदार] हिंदू मान्यता के अनुसार आज का दिन बेहद शुभ है। आज शनि जयंती के साथ वट सावित्री व्रत भी मनाया जा रहा है। न्याय के देवता भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव को शनि जयंती के तौर पर मनाया जाता है। जबकि वट सावित्री का व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और उसके कष्ट दूर करने की इच्छा से रखती हैं। शनि जयंती ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। भगवान शनि, सूर्यदेव के पुत्र और शनि ग्रह के स्‍वामी हैं। शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। शनि देव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मंगल कामनाएं पूर्ण होती हैं। मैं आज के लिए आपको रात में करने वाले दो उपाय बता रही हूँ, इन उपायों को करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

चौराहे पर दीपक जलाएं
अमावस्‍या तिथि प्रारंभ हुई है 21 मई 2020 को रात 9 बजकर 35 मिनट से जोकि 22 मई 2020 यानि आज रात 11 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी। आज रात अमावस्या समाप्त होने के पहले किसी एकांत चौराहे पर चमेली या तिल के तेल का दीपक जलाने से चारों दिशाओं से धन आवक के सारे रास्ते खुल जाते हैं। अगर चौराहे पर ना सको तो अपने घर की छत के बीच में भी जला सकते है, और पैसो की समस्या है तो हर अमावस्या अपनी रसोईघर में जहां आप पानी भर के रखते हो वहा पर शाम के समय एक दीपक अवश्य जलाएं। इस उपाय से पितरो का आशीर्वाद मिलता है, और हो सके तो गरीब लोगो को अपनी इच्छा अनुसार खाने की वस्तु दे,और रसोई में पहली रोटी गाय के लिए निकाल कर उसे खिलाएं।

रसोईघर या छत पर दीपक जलाएं
अमावस्या की रात में चंद्र नहीं दिखता, इस रात में अंधेरा रहता है। अंधेरा होने से नकारात्मकता ज्यादा बढ़ जाती है। इस नकरात्मकता को दूर करने के लिए घर के मंदिर में दीपक जलाएं , शाम के समय घर मे लगा तुलसी के पास , मुख्य द्वार पर दोनों ओर , रसोईघर में और छत पर एक एक दीपक अवश्य जलाएं । इससे सकारात्मकता और पवित्रता बढ़ती है मन शांत रहता है । इससे नकारात्मक ऊर्जा घर हो या मन प्रवेश निषेध हो जाता है । इसे अजमा कर स्वंय के मन मस्तिष्क को सकारात्मकता के तरफ मोड़ें , जिससे आपके साथ आपका परिवार , हित नाते कुटुंब सब प्रश्नचित और मंगलमय रहे। आप सभी के शुभ दिन की कामना करती हूं, प्रभ आप सब का कल्याण करे।

लेखक के बारे में-

प्रीतिका मजूमदार देश की जानी-मानी वैदिक ज्योतिषी हैं. टैरो कार्ड रीडिंग और न्यूमरोलॉजी में जहां उन्हें महारथ हासिल है वहीं रेकी और साउंड हीलर के तौर पर भी उनकी एक अलग पहचान है.देश के सभी बड़े टीवी चैनल्स उन्हें बतौर एक्सपर्ट उन्हें अपने शोज़ में आमंत्रित करते रहते हैं.सुखी और समृद्ध जीवन के लिए उनके सुझाए उपाय अपनाकर अनगिनत लोग लाभान्वित हो चुके हैं. प्रीतिका मजूमदार से इन मेल आईडी : [email protected] और [email protected] के अलावा WhatsApp नंबर 9810381345 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

Previous articleRBI: ग्राहक तीन महीने और टाल सकेंगे EMI, निगेटिव रहेगी इस साल भारत की GDP ग्रोथ रेट
Next articleपाकिस्तान में 98 यात्रियों को ले जा रहा विमान हादसे का शिकार, कराची एयरपोर्ट पर लैंडिग करते वक्त हुआ क्रैश