प्रियंका गांधी पर दर्ज हुआ केस तो भड़के समर्थक , तोड़ी पुलिस बैरिकेडिंग…

प्रियंका गांधी पर दर्ज हुआ केस तो भड़के समर्थक , तोड़ी पुलिस बैरिकेडिंग…

सीतापुर. कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोक -झोख हुई। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी है। वहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में बड़ी तादाद  में कांग्रेसी सीतापुर पहुंचे गए  हैं।

उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रियंका गांधी के विरुद्ध  151, 107, 116 की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इन्ही धाराओं में प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया है। प्रियंका के लिए PAC गेस्ट हाउस अस्थाई जेल बनी हुई है। वहीं किसानों के परिजनों से मिलने लखीमपुर जा रही हैं प्रियंका गांधी की 4 अक्टूबर की सुबह 4.30 बजे गिरफ्तारी हुई थी। SHO हरगांव ने मजिस्ट्रेट को चलानी रिपोर्ट भेजी थी। SHO की रिपोर्ट पर मजिस्ट्रेट ने रिमांड बनाया।

 

Previous articleFacebook , Instagram और WhatsApp घंटो तक रहा बंद , कंपनियों को लगा करोड़ो का झटका !
Next articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले CM हेल्पलाइन पर आयी जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो !