#boyslockerroom: गैंग रेप से लेकर लड़कियों के बॉडी पार्ट्स पर होती थीं भद्दी-भद्दी बातें, जानिए- आखिर क्यों चर्चा में है ये इंस्टाग्राम ग्रुप

राजसत्ता एक्सप्रेस। भारत में ट्वीटर पर #boyslockerroom ट्रेंड कर रहा है। आखिर ये बॉयज़ लॉकर रूम क्या है। इसने ऐसा क्या किया, जो चारों तरफ इस और सिर्फ इसकी चर्चा हो रही है। अगर आपके मन में ये सब सवाल हैं, तो हम आपको बताते दें कि ये एक इंस्टाग्राम ग्रुप है, जिसके ज्यादातर मेंबर लड़के हैं । इस ग्रुप के बारे में आज हर सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर जमकर बाते हो रहे हैं।

क्या होता है इस ग्रुप में?

इस ग्रुप में जमकर घटिया बातें होती हैं। लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती है। लड़कियों की न्यूड तस्वीरें शेयर की जाती हैं। उनके शारीरिक बनावट पर चर्चा होती हैं। वो कैसी दिखती हैं, उनके शरीर का कौन सा हिस्सा कैसा है। इनसब के बारे में खूब भद्दे-भद्दे कमेंट्स होते हैं। इतना ही नहीं, इन लड़कियों का यौन शोषण, रेप, गैंगरेप करने तक की भी बातें इस ग्रुप में होती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ग्रुप में ऐसी बाहियाद बातें करने वाले लड़के नाबालिग हैं। इनमें से ज्यादातर लड़के स्कूल में पढ़ते हैं, इनकी उम्र महज 17-18 साल की होगी और जिन लड़कियों के लिए भद्दी-भद्दी बातें होती थी, वो भी स्कूल गोइंग गर्ल्स हैं।

कैसे इस ग्रुप के बारे में मिली जानकारी?

दरअसल, सोशल मीडिया पर इस ग्रुप की कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट लीक हो गए। जिन्हें कुछ इंस्टाग्राम यूज़र्स ने शेयर किया, या यूं कहें इस ग्रुप के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया, जिनमें कई लड़कियां भी शामिल थी। देखते ही देखते ये चैट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए। इसके बाद क्या हुआ, वो भी जान लीजिए, जिन लड़कियों ने इन स्क्रीनशॉट को शेयर किया, ‘बॉयज़ लॉकर रूम’ वाले लड़कों ने उनकी भी न्यूड तस्वीरें वायरल करने की तैयारी कर ली। ये बात तब पता चली जब इसी ग्रुप के एक लड़के ने लिखा कि जितनी भी लड़कियों ने स्टोरीज़ डाली हैं, उनकी न्यूड्स लीक कर देते हैं। कुछ-कुछ की मेरे पास हैं।

आप अंदाजा नहीं लगा सकते है कि इस अकाउंट से जुड़े लड़कों की पोस्ट किस हद तक आपत्तिजनक है। मामला बढ़ा और दिल्ली महिला आयोग तक पहुंचा। जिसके बाद आयोग ने दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस भी जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने यूजर्स को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ‘इंस्टाग्राम पर “boys locker room” नाम के एक ग्रुप के स्क्रीनशॉट देखे। इस तरह की हरकत एक घिनौनी, अपराधी और बलात्कारी मानसिकता का प्रमाण पेश करती है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी किया है। ग्रुप के सभी लड़कों को अरेस्ट करना चाहिए, एक कड़ा संदेश देने की जरूरत है।

इसके साथ, मामले में दिल्ली महिला आयोग ने इंस्टाग्राम को कुछ डिटेल 8 मई तक मुहैया करवाने का आदेश दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की बात कहते हुए आयोग ने कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ एफआईआर की डिटेल भी 8 मई तक मुहैया कराई जाए। मामले में दिल्ली पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है।

डीसीपी अन्येश राय ने कहा कि मामले पर संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया है। साइबर सेल भी जांच कर रही है। इंस्टाग्राम को भी पत्र लिखकर ग्रुप से जुड़ी सभी जानकारी मांगी गई है। इंस्टाग्राम से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Previous articleथोड़ी-थोड़ी पिया करो: दिल्ली में शराब के बढ़े दाम, MRP से 70 फीसदी महंगी मिलेगी बोतल
Next articleकोरोना काल में बनेगा नया संसद भवन, जानें पुराने संसद भवन का क्या होगा